Delhi/NCR:

MOHALI:

Dehradun:

BATHINDA:

BRAIN ATTACK:

क्या सेब का सिरका गुर्दे की पथरी को घोलने में प्रभावी है?

By Dr. Anil Kumar Varshney in Urology

Sep 04 , 2023 | अंग्रेजी में पढ़ें

गुर्दे की पथरी या नेफ्रोलिथियासिस, मूत्र में पथरी बनाने वाले पदार्थों की मात्रा बढ़ जाने एवं मूत्र की मात्रा कम हो जाने के कारण होता है । अगर इसका समय पर उपचार नहीं किया जाता है, तो ये कठोर संचित पदार्थ मूत्र पथ को अवरुद्ध करने जैसी जटिलताएं पैदा कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति जो गुर्दे की पथरी के कारण होने वाले दर्द से गुज़रा है, कम से कम इस तथ्य की पुष्टि कर सकता है कि यह दर्द अत्यधिक असुविधा पैदा कर करता है और बेहद दर्दनाक होता है।

एप्पल साइडर विनेगर या ACV विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए एक लोकप्रिय विकल्प के रूप में उभरा है। सेब का सिरका पाचन संबंधी समस्या (गैस्ट्रिक) और पेट से जुड़े अन्य विकारों को दूर करने में भी लाभदायक हो सकता है। मुख्य प्रश्न यह उठता है कि गुर्दे की पथरी को कैसे घोला जाए?  यह गुर्दे की पथरी को तोड़ देता है या उन्हें दोबारा बनने से रोकता है।

2017 में एक विश्वसनीय स्रोत द्वारा एक अध्ययन किया गया था, जिसने भोजन पद्वति और गुर्दे की पथरी के बीच संबंधों की जांच की थी। यह पाया गया कि सिरका संग्रहीत पथरी के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने में लाभकारी परिणाम देता है। इसका गुर्दे की पथरी के जोखिम को कम करने के में गहरा संबंध पाया गया था। अध्ययन में यह भी पाया गया कि चाय और बीन्स दोनों का प्रभाव समान था।

गुर्दे की पथरी पर सिरका के प्रत्यक्ष प्रभाव का मूल्यांकन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययन करना आवश्यक है। 2014 में जानवरों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि ACV एंटीऑक्सिडेंट एंजाइमों के स्तर को बढ़ाता है और ऑक्सीडेटिव किडनी  के घाव को भरने तथा सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह भी परिणाम देखा गया था कि यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है।

इन संग्रहीत जमी हुई क्रिस्टलीय समूह से छुटकारा पाना एक ऐसा कार्य है जो एक व्यक्ति की कल्पना से भी बड़ा है। चाहे घरेलू उपचार के माध्यम से या गुर्दे की पथरी की सर्जरी के माध्यम से, उन्हें मूत्र पथ में बहुत दूर जाने या बहुत बड़ा होने से पहले उन्हें विलय करने की दिशा में आवश्यक कार्य करना चाहिए।

किडनी स्टोन के लक्षण क्या हैं?

हालांकि गंभीर दर्द गुर्दे की पथरी के सबसे आम लक्षणों में से एक है, अन्य लक्षण जो गुर्दे की पथरी का संकेत देते हैं उनमें सम्मिलित हैं-

  • पीठ, पेट या बाजू में दर्द
  • पेशाब के दौरान जलन या दर्द होना
  • बार-बार और तत्काल पेशाब आना
  • पेशाब में खून आना
  • अधूरा मूत्राशय खाली होने का भाव
  • बदबूदार या मैला पेशाब
  • वमन और उल्टी
  • ठंड लगना और बुखार

गुर्दे की पथरी के उपचार में पथरी का शीघ्र पता लगाना महत्वपूर्ण है। सौभाग्य से, सेब का सिरका (ACV) गुर्दे की पथरी के इलाज में काम आता है। जिन रोगियों ने गुर्दे की पथरी के दर्द का अनुभव किया है, वे गुर्दे की पथरी के इलाज में सेब के सिरके के चमत्कारी प्रभावों पर पूर्ण विश्वास करते हैं।  इसके अतिरिक्त सेब का सिरका पथरी के कारण होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है।

सेब का सिरका(ACV) क्या है?

सेब का सिरका कई त्वचा सम्बन्धी रोगों और अन्य बीमारियों के उपचार के लिए जाना जाता है, सेब का सिरका सेब को किण्वित करके बनाया जाता है। एसिटिक एसिड सामग्री खराब बैक्टीरिया को मारती है और अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देती है। यह सेब के सिरके को एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक बनाता है जिससे यह रोग प्रतिरक्षा, पाचन और त्वचा की समस्याओं को प्रभावी ढंग से हल करने में सक्षम होता है। अच्छी बात यह है कि इसके कोई हानिकारक दुष्प्रभाव नहीं होते हैं।

यह गुर्दे की पथरी के इलाज में कैसे मदद करता है?

जो लोग अभी भी सेब के सिरके के चमत्कारी गुणों से अनजान हैं, हमें यकीन है कि उनके लिए यह समझना मुश्किल होगा कि यह गुर्दे की पथरी के इलाज में कैसे मदद करता है। आपका प्रश्न कि “क्या सेब का सिरका गुर्दे की पथरी को तोड़ने में मदद कर सकता है” एक सामान्य प्रश्न है उस प्रत्येक व्यक्ति के मन में उठता है, जो गुर्दे की पथरी से पीड़ित है या या उसके लक्षण महसूस करता है।

पथरी को घोलता है या कोमल कर देता है।

अगर आप सोच रहे हैं कि क्या सेब का सिरका गुर्दे की पथरी को घोल देता है, तो आप सही हैं। सेब के सिरके की अम्लीय प्रकृति आकार को कम करने और समय के साथ गुर्दे की पथरी को तोड़ने में मदद करती है। एक बार पथरी का आकार काफी कम हो जाने के बाद वे मूत्र मार्ग से आसानी से निकल सकते हैं। इसलिए गुर्दे की पथरी के उपचार के लिए सेब के सिरके का उपयोग प्रभावपूर्ण होता है।

शरीर की सफाई करता है

सेब के सिरके का नियमित सेवन शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और गुर्दे की पथरी को बनने से रोकता है।

पथरी निर्मित करने वाले ऊतकों को तोड़ता है।

सेब साइडर सिरका में फॉस्फोरिक, एसिटिक और साइट्रिक एसिड गुर्दे की पथरी बनाने वाले कठोर ऊतकों को तोड़ने में काफी मदद करता है।

पाचन को पंप करता है

सेब के सिरके का क्षारीय प्रभाव पाचन की प्रक्रिया में सहायता करता है और आगे हाइड्रोक्लोरिक एसिड के उत्पादन को ट्रिगर करता है। परिणामस्वरूप यह यह नये गुर्दे की पथरी बनने से रोकता है।

दर्द में आराम

सेब के सिरका कुशलतापूर्वक गुर्दे की पथरी के कारण होने वाली परेशानी को कम कर देता है।

किडनी स्टोन के इलाज के लिए एप्पल साइडर विनेगर लेने के तरीके

मैक्स हेल्थकेयर में हम मरीजों को सलाह देते हैं कि वे हमेशा पानी के साथ मिलाकर पतला कर (डाइल्यूटेड) ACV का सेवन करें क्योंकि अनडाइल्यूटेड एप्पल साइडर विनेगर गले को जला सकता है और दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा, उन्हें खाने के तुरंत बाद अपना मुंह कुल्ला करना चाहिए।

हालांकि सेब के सिरके का सेवन करने के कई तरीके हैं, लेकिन सबसे आसान तरीका है कि एक गिलास पानी में 2 चम्मच सेब के सिरके को मिलाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शुद्ध शहद मिलाया जा सकता है। साथ ही इसमें नींबू मिलाने से भी शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

सेब के सिरके से गुर्दे की पथरी का शक्तिशाली उपचार बनाने के लिए इसके साथ निम्नलिखित सामग्री को मिश्रित करें-

  • 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल
  • 1-2 टैबिल चम्मच ACB
  • 2 बड़े चम्मच नींबू का रस

एक और संयोजन है जो सेब के सिरका के साथ गुर्दे की पथरी का इलाज करने के लिए प्रमाणित होता है।

  • 2 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
  • ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 गिलास गर्म पानी

निष्कर्ष

गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए कोई भी घरेलू उपचार शुरू करने से पहले स्वास्थ्य सलाहकार से परामर्श करना महत्वपूर्ण है। दूसरी ओर, यदि सेब के सिरके से उपचार सुधार के संकेत नहीं दिख रहे हैं, तो आगे की जटिलताओं से बचने के लिए तत्काल चिकित्सा उपचार लेना चाहिए। लोगों के लिए अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से जिनको पूर्व में गुर्दे की पथरी की शिकायत रही है या उनका पारिवारिक इतिहास रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों

  1. गुर्दे की पथरी के लिए मुझे कितना सेब का सिरका पीना चाहिए?
    सर्वोत्तम परिणामों के लिए 6 से 8 बूंद 2 बड़े चम्मच पानी के साथ मिलाएं और इसे पूरे दिन पिएं।
  2. सेब के सिरके को गुर्दे की पथरी पर काम करने में कितना समय लगता है?
    औसतन, इसमें 45 दिन लगते हैं। ऐसा करने में बड़े आकार की पथरी को एक साल तक का समय लग सकता है।
  3. क्या मैं रोज सेब का सिरका पी सकता हूं?
    सेब के सिरके का सेवन कम मात्रा में किया जाए तो फायदेमंद होता है।
  4. सेब के सिरके का सेवन किसे नहीं करना चाहिए?
    मधुमेह के रोगियों को इससे बचना चाहिए।
  5. सेब का सिरका सुबह के समय पीना चाहिए या रात के समय?
    कोई वैज्ञानिक डेटा सेब सिरका के लिए दिन के विशिष्ट समय को निर्धारित नहीं करता है।
  6. क्या सेब का सिरका आपके लीवर के लिए अच्छा?
    सेब का सिरका लीवर को विषहरण (डिटॉक्स) करता है और रक्त संचार को बढ़ाता है।
  7. आप 24 घंटे में गुर्दे की पथरी को कैसे घोलते हैं?
    नहीं, इन्हें 24 घंटे में घोला नहीं जा सकता है।

Written and Verified by: