Delhi/NCR:

MOHALI:

Dehradun:

BATHINDA:

BRAIN ATTACK:

स्मरण शक्ति बढ़ने वाले १० खाद्य पदार्थ

By Dr. Nidhi Sahai in Nutrition And Dietetics

Sep 14 , 2023 | अंग्रेजी में पढ़ें

एक पर्याप्त आहार का सेवन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभदायक होता है। मस्तिष्क हमारे शरीर में एक नियंत्रण केन्द्र (कमांड सेंटर) की भूमिका निभाता है। शरीर के अन्य अंगों की तरह मस्तिष्क को भी कुशलता से कार्य करने के लिए कुछ विशिष्ट पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। अपने दैनिक आहार में विशिष्ट पोषक तत्वों को सम्मिलित कर हम अपनी स्मरणशक्ति और एकाग्रता में सुधार कर सकते हैं।

मस्तिष्क की क्षमता को अधिकतम करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने पोषण आहार में संतुलित एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को सम्मिलित करना चाहिए। नीचे दिए गए कुछ खाद्य पदार्थ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले आहार हैं, जो मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।

शीर्ष 10 स्मरण शक्ति बढ़ाने वाले भोजन पदार्थ (मेमोरी-बूस्टिंग फूड्स)

यहां 10 स्मरण शक्ति बढ़ाने वाले भोजन पदार्थों की जानकारी दी गयी हैं, जो एकाग्रता एवं स्मरण शक्ति को काफी बढ़ा सकते हैं।

आइए, एक नजर डालते हैं!

ब्लू बैरीज़

ब्लूबेरी एंथोसायनिन, टैनिन, रेस्वेराट्रोल और प्रोएंथोसायनिडिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट का एक श्रेष्ठ स्रोत हैं। ब्लूबेरी को अपने आहार में सम्मिलित करने से स्मरण शक्ति और एकाग्रता बढ़ती है, क्योंकि एंटीऑक्सिडेंट मस्तिष्क में ऑक्सीजन और रक्त के प्रवाह को प्रोत्साहित करते हैं और मस्तिष्क को शीतल रखने में मदद करते हैं। एकाग्रता में सुधार के अतिरिक्त, ब्लूबेरी कुछ हृदय रोगों, मनोभ्रंश और कैंसर से भी रक्षा करती है।

हरे पत्तेदार सब्जियाँ

हरे पत्तेदार सब्जियाँ, जो एंटीऑक्सिडेंट और कैरोटीनॉयड से भरपूर होते हैं, जो एक खाद्य स्रोत के रूप में मस्तिष्क की स्मरण शक्ति एवं एकाग्रता को बढ़ाती है साथ ही मस्तिष्क को विभिन्न परिस्थितियों से सुरक्षित रखती हैं। ये विटामिन-बी से भी भरपूर होते हैं, जो मस्तिष्क के समग्र स्वास्थ्य, शक्ति और स्मृति के विकास के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। कुछ गहरे हरे पत्ते वाली सब्जियाँ जैसे पालक, शलजम का साग और भिंडी में उच्च मात्रा में फोलिक एसिड होता है जो मानसिक स्पष्टता में सुधार करता है। न्यूरोलॉजिकल विकारों वाले रोगियों को स्मरण संवर्धन में सहायक इन खाद्य पदार्थों को अपने आहार में सम्मिलित करना चाहिए।

एवोकाडो

एवोकाडो में उच्च स्तर के मोनोसैचुरेटेड फैट होते हैं जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखते हैं। एक अत्यंत पौष्टिक फल के रूप में एवोकाडो में उच्च मात्रा में फोलेट और विटामिन-के पाया जाता है, जो रक्त के थक्कों (एक संभावित स्ट्रोक) को रोकते हैं और बौद्धिक क्षमता का विकास करने में सहायक होते हैं।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं, जो मुक्त रेडिकल्स से मस्तिष्क को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं। साथ ही साथ यह आयरन, जस्ता, मैग्नीशियम और तांबे का एक समृद्ध स्रोत हैं। यह चार तत्व मस्तिष्क के अंदर कई क्रियाओं को स्फूर्ति पूर्वक संचालित करने के लिए उत्तरदायी होते हैं।

  • आयरन मस्तिष्क के क्लाउडिंस को स्वच्छ करने और कार्यक्षमता में सुधार करने में मदद करता है।
  • कद्दू के बीजों से प्राप्त जस्ता या जिंक तंत्रिका संकेतन को बढ़ाता है, और शरीर में इसकी कमी को न्यूरोलॉजिकल विकारों जैसे- पार्किंसंस रोग, अल्जाइमर रोग और अवसाद, से जोड़ा गया है।
  • मैग्नीशियम स्मरण शक्ति और अध्ययन शक्ति को बढ़ाता है एवं यह मिर्गी के मरीजों के लिए भी अत्यंत लाभकारी होता है।
  • कॉपर तंत्रिका सिग्नल्स में सहायक होता है। कॉपर की कमी वाले व्यक्तियों को अल्जाइमर रोग जैसे विकारों का अधिक खतरा बना रहता है।

वसायुक्त मछली (फैटी फिश)

फैटी फिश को अक्सर ब्रेन फूड कहा जाता है क्योंकि यह ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती है। मानव मस्तिष्क 60% तक वसा से बना होता है, और उस वसा का लगभग 50% ओमेगा-3 होता है।  ट्राउट, सैल्मन और सार्डिन जैसी मछलियों को दैनिक आहार में सम्मिलित किया जा सकता है, जो स्मरण शक्ति बढ़ाने वाले भोज्य पदार्थों के रूप में जाने जाते हैं।

डार्क चॉकलेट

हम सभी को डार्क चॉकलेट खाने की लालसा होती है, है ना?  मैग्नीशियम से भरपूर ये चॉकलेट सेरोटोनिन और एंडोर्फिन को मुक्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जिससे मस्तिष्क में उत्साह एवं स्मरण शक्ति बढ़ती है, जो इसे स्मरणशक्ति एवं एकाग्रता बढ़ाने वाले संभावनाशील खाद्य पदार्थों में से एक बनाता है। यद्यपि, अधिक मात्रा में डार्क चॉकलेट नहीं खानी चाहिए क्योंकि यह कैफीन से भरपूर होती है।

अण्डे

अण्डे अनेक पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत होता है जो इसे स्मृति और एकाग्रता में सुधार करने वाले संभावनाशील खाद्य पदार्थों में से एक बनाता है। अण्डे में विटामिन बी6, विटामिन बी12 और फोलिक एसिड पाया जाता है। ये पोषक तत्व बौद्धिक गिरावट को अवरोध करते हैं एवं मस्तिष्क संकुचन का निवारण करते हैं।

सोयाबीन

सोयाबीन के उत्पादों में पॉलीफेनोल्स पाये जाते हैं जो उनकी एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि के लिए प्रसिद्ध हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट मनोविकार (डिमेंशिया) के जोखिम को कम करने के लिए उत्तरदायी होते हैं। साथ ही, पॉलीफेनोल्स नियमित उम्र बढ़ने की प्रक्रियाओं से जुड़ी बौद्धिक क्षमताओं में होने वाले गिरावट को कम करने में मदद करते हैं। इन पॉलीफेनोल्स में आइसोफ्लेवोन्स पाये जाते हैं, जो शरीर के एंटीऑक्सिडेंट प्रक्रिया में योगदान देते हैं।

पटसन या अलसी के बीज

अन्य स्मरण शक्ति बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों की तरह, अलसी के बीज मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और विटामिन-बी से भरपूर होते हैं। अलसी के बीजों को साबुत अनाज में मिलाकर खाने से शरीर उन्हें आसानी से अवशोषित कर लेता है।  इसके सेवन करने से पहले आपको यह जानने के लिए न्यूरोलॉजिस्ट से परामर्श करना चाहिए कि आपके शरीर के लिए अलसी के बीजों की कितनी मात्रा आवश्यक है, जिससे गंभीर मस्तिष्क विकारों से बचा जा सके।

हल्दी

हल्दी भारत में उपयोग किया जाने वाला एक सामान्य मसाला है, एवं अधिकांश व्यंजनों में इसका व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। हल्दी में करक्यूमिन नामक सक्रिय घटक पाया जाता है, जो अल्जाइमर के रोगियों में स्मृति सुधार हेतु आवश्यक है। इससे अधिक करक्यूमिन नए मस्तिष्क कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है। यह आयु बढ़ने के साथ घटती मानसिक क्षमता को शिथिल करता है। करक्यूमिन रक्त-मस्तिष्क अवरोधक को पार कर सीधे मस्तिष्क में प्रवेश कर सकता है।

निष्कर्ष

अपने दैनिक आहार में ऊपर बताए गए खाद्य पदार्थों को सम्मिलित करके आप न केवल अपने मस्तिष्क की स्मरण शक्ति में सुधार कर सकते हैं बल्कि बढ़ती आयु से संबंधित मानसिक गिरावट से भी अपने मस्तिष्क को बचा सकते हैं। निदान, उपचार और देखभाल के साथ, हम मैक्स हेल्थकेयर में एक ऐसे आहार पर विशेष जोर देते हैं जो हमारे उपचार में समानांतर रूप से काम करता है।